कुलदीप अध्यक्ष और अरविंद बने महामंत्री, RWD के मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन में निर्विरोध चुनाव

देहरादून/नैनीताल
ग्रामीण निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसियेशन का प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन जटाशंकर श्रीवास्तव, चुनाव अधिकारी की देख रेख में विकास भवन के पास, गौरान्स बिस्ट्रो कुमांऊ मंडल के भीमताल, नैनीताल में सम्पन्न हुआ।

निर्विरोध सम्पन्न हुई प्रक्रिया के उपरांत निम्नानुसार पदाधिकारी निर्वाचित हुए जिनमें संरक्षक के रूप में प्रेमसिंह नेगी,अध्यक्ष कुलदीप सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज त्यागी,महामंत्री अरविन्द कोहली,दो उपाध्यक्ष जिसमे  बबीता रानी और संजय भोज के अलावा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुभाष चन्द्र जोशी को दी गई है।
जबकि कुमांऊ मण्डल के अध्यक्ष आशीष सनवाल,महामंत्री भगवन्त सिंह रावत और गढ़वाल मण्डल के अध्यक्ष इस्लाम अहमद, महामंत्री नवीन जुयाल को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *