खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में बॉक्सिंग इवेंट में कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा कुमारी आंचल शुक्ला ने 45 से 48 किलो वेट में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में बॉक्सिंग इवेंट में कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा कुमारी आंचल शुक्ला ने 45 से 48 किलो वेट में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन

देहरादून/नैनीताल

उत्तराखंड के लिए खास खबर है,खास इसीलिए कि उत्तराखंड की इस बेटी ने खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में कांस्य जीतकर अपने और अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का का किया है।

बता दें कि 25 से 29 फरवरी 2024 तक असम गुवाहाटी में आयोजित हो रही खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में बॉक्सिंग इवेंट में कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा कुमारी आंचल शुक्ला ने 45 से 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कीड़ा अधिकारी डॉ.नागेंद्र शर्मा ने बताया कि असम गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में कुमाऊं विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग की छात्रा ने अपने प्रथम मुकाबले में ही भगत सिंह फुल विश्वविद्यालय पंजाब को पराजित किया तथा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा को पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

डॉ नागेंद्र ने बताया कि इससे पूर्व भी कुमाऊं विश्वविद्यालय की कुश्ती की छात्रा कुमारी तनु मलिक ने खेलो इंडिया में कांस्य पदक प्राप्त किया था। कुमारी आंचल शुक्ला की उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत ने खिलाड़ी को विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर सम्मान करने की घोषणा की तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों की सराहना की।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव दिनेश चंद्र वित्त नियंत्रक अनीता आर्य उपकुल सचिव दुर्गेश डिमरी उप कुलसचिव डॉ संजीव आर्य परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर महेंद्र राणा डॉ संतोष कुमार प्रो. संतोष यादव निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत प्रो.अतुल जोशी कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी डॉक्टर विजय कुमार डॉ.केके मिश्रा एवं विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.