SDRF वाहिनी मुख्यालय समेत समस्त पोस्टों पर भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई,सभी वाहनों,उपकरणों और संसाधनों की हुई पूजा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

SDRF वाहिनी मुख्यालय समेत समस्त पोस्टों पर भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई,सभी वाहनों,उपकरणों और संसाधनों की हुई पूजा

देहरादून

बुधवार को भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिवस के पावन अवसर पर SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट, देहरादून तथा पूरे राज्य में स्थापित एस.डी.आर.एफ. की विभिन्न पोस्टों पर समस्त अस्त्र-शस्त्रों, उपकरणों, वाहनों एवं मशीनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा सभी नागरिकों, विभागीय साथियों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।

भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का दिव्य शिल्पी और निर्माण कार्यों का अधिष्ठाता माना जाता है। उनकी कृपा से विज्ञान, तकनीक, निर्माण एवं कौशल का विकास होता है। इस शुभ अवसर पर सभी उपकरणों, वाहनों एवं संसाधनों की पूजा कर उनके कुशल संचालन की प्रार्थना की गई। साथ ही,आने वाली सभी रुकावटों और समस्याओं को दूर करने के लिए भगवान से आशीर्वाद माँगा गया।

एस.डी.आर.एफ. परिवार ने इस अवसर पर सेवा, तकनीकी दक्षता, अनुशासन और सुरक्षा का संकल्प दोहराया। भगवान विश्वकर्मा से प्रेरणा लेकर टीम आपदा प्रबंधन में और अधिक सजगता, समर्पण एवं कार्यकुशलता के साथ सेवा करती रहेगी।

उक्त अवसर पर वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर उनके चरणों में श्रद्धा अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.