शहादत..उत्तराखण्ड का एक और जवान फर्ज की खातिर देश की सीमा पर हुआ शहीद

देहरादून/पौड़ी गढ़वाल

बॉर्डर पर सियाचिन में अपनी ड्यूटी पर तैनात पौड़ी गढ़वाल का लाल अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गया।

खबर के अनुसार पौड़ी गढ़वाल का एक और लाल सीमा पर शहीद हो गया है। पौड़ी गढ़वाल का जवान विपिन सिंह 57 बंगाल इंजीनियर सीमा पर सियाचिन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे थे।

विपिन सिंह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धारकोट के रहने वाले थे। 57 बंगाल इंजीनियरिंग के 24 वर्षीय जवान विपिन सिंह के शहीद होने की दुःखद खबर से ग्राम धारकोट में शोक की लहर दौड़ गयी है। देश के लिए सेना में पूरा परिवार ही अपनी सेवाएं फे रहा है। जहां जवान विपिन सिंह के पिता सेना से रिटायर्ड हैं वहीं बड़े भाई भी बंगाल इंजीनियर में ही तैनात हैं।

विपिन सिंह 4 वर्ष पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। इसी मार्च के महीने में विपिन घर आये थे ।सेना मुख्यालय के माध्यम से उनके परिवार को यह सूचना दी गयी है।शहीद विपिन के सोमवार शाम तक पाबो ब्लॉक के धारकोट पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।माता पिता और शोकाकुल परिवार के लोगो के साथ गाँव के लोग शहीद के शव के आने के इंतज़ार में हैं। खबर के पता चलते ही लोग घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

बताते चलें कि देश के विभिन्न हिस्सों के साथ उत्तराखण्ड के भी वीर जवान आने फर्ज की खातिर देश पर अपनी जान लुटाते रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जवान विपिन सिंह गुसाईं के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर समय शहीद के परिवारजनों के साथ है।

शहीदों को नमन परिवार भी शहीद विपिन की शहादत को नमन करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *