मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मेयर गामा ने की समीक्षा बैठक,100वार्डों को बांटा 10 जोन और 10 सेक्टर में

देहरादून

शनिवार को नगर निगम सभागार में मेरी माटी – मेरा देश कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत एक बैठक सुनील उनियाल गामा महापौर नगर निगम देहरादून की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

मेरी माटी – मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर के सभी वार्डों के प्रत्येक घर से मिट्टी अथवा चावल एकत्र कर अमृतकलश में रखा जाना है।, उक्त कार्यक्रम स्थानीय परम्परा के अनुसार ठोल-नगाडे व वाद्य यंत्रों को बजाते हुए किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि मिट्टी या चावल एकत्रीकरण के समय जन समूह, वार्ड के सम्मानित पार्षद, समाज सेवी , सीनियर सिटीजन,महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ-साथ अधिक से अधिक जन समुदाय की भागीदारी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करायी जाए।

नगर आयुक्त गोयल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर के 100 वार्डों को 10 जोन व 20 सेक्टर में बांटा गया है।

रोहिताश शर्मा उप नगर आयुक्त इस कार्यकम के नोडल आफिसर होंगे। साध ही दस जोनल अधिकारी एवं बीस सैक्टर अधिकारियों को तैनात किया गया है। प्रत्येक जोन में 10 वार्ड, तथा प्रत्येक सैक्टर में पाच॔ वार्ड निर्धारित किये गये है । कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक वार्ड में पंचप्रण-शपथ भी करायी जायेगी।

बैठक में पार्षद दिनेश सती, दर्शन लाल बिन्जोला, संजय नोटियाल,विनोद कुमार,रविन्द्र गुसाई, शुसीला रावत, हरीश भट्ट, उपनगर आयुक्त श्रीरोहिताश शर्मा, सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी, रविन्द्र दयाल, सहायक अभियन्ता रजित कुमार, रमेश विष्ट, कर अधीक्षक धर्मेंद्र पैन्यूली, पूनम रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *