धामी सरकार में नवरात्र के शुभ मुहूर्त में आज लेंगे मंत्री शपथ,नए चेहरों को मिल सकता है मौका,चार साल का प्रदर्शन बन सकता है चयन का आधार

देहरादून
लंबे इंतजार के बाद धामी आखिर मंत्रिमंडल के विस्तार का समय आ ही गया नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार 20 मार्च की सुबह 10 बजे लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) नए मंत्रियों दायित्वधारियों को शपथ दिलाएंगे। वर्तमान में कैबिनेट में ही पांच पद खाली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए मंत्रियों के चयन में विधायकों के पिछले चार वर्षों के कार्यों और प्रदर्शन को आधार बनाया जाना है। साथ ही नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के बीच संतुलन साधने के प्रयास किए गए है। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं गर्म थीं साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व से भी इस विषय पर कई दौर की बैठकें हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार सरकार और संगठन के बीच सामंजस्यता बनाते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है और उसके बाद ही कैबिनेट विस्तार के लिए नवरात्र का मुहूर्त चुना गया, जिससे इसका राजनीतिक और धार्मिक महत्व और भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
जैसा कि सर्वविदित ही है कि धामी सरकार में पहले से तीन पद खाली चल रहे थे। इसके बाद मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद दो और पद रिक्त थे। यानी अब कुल पांच पदों पर नए मंत्रियों की ताजपोशी की जानी है।
वहीं कैबिनेट विस्तार के बाद निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी करीब दो दर्जन पदों पर जल्द ही नए दायित्वधारियों की घोषणा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *