विधायक जीना पर लगा दून नगर निगम के नगरायुक्त से अभद्रता का आरोप,कर्मचारियो ने विधायक की गिरफ्तारी तक कार्य बहिष्कार कर सफाई का काम ठप्प करने का किया एलान – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

विधायक जीना पर लगा दून नगर निगम के नगरायुक्त से अभद्रता का आरोप,कर्मचारियो ने विधायक की गिरफ्तारी तक कार्य बहिष्कार कर सफाई का काम ठप्प करने का किया एलान

देहरादून

नगर निगम के कर्मचारियों से अभद्रता के किस्से अक्सर सुनने को मिल ही जाते हैं। पहले भीं कई बार अपनी मांगों के समर्थन में शहर वासियों को परेशानी झेलनी पड़ीं हैं। इस बार फिर से सत्तासीन पार्टी के विधायक की अभद्रता के चलते निगम कर्मचारी हड़ताल पर जाने को विवश हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहुंच कर की गई भाजपा विधायक ने नगरायुक्त व कर्मचारियों से अभद्रता और हाथापाई का प्रयास भी किया है जिसके विरोध में नगर निगम कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारी नेताओं ने आरोपी विधायक की गिरफ्तारी न होने तक बुधवार से राजधानी की सफाई व्यवस्था ठप्प करने का ऐलान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना की खबर जब नगर निगम के कर्मचारी नेताओं को हुई तो वे नगरायुक्त के दफ्तर जा पहुंचे और निगम परिसर का गेट बंद कर अन्य कर्मियों को भी वहां बुलवा लिया। आनन-फानन में पहुंचे कर्मचारियों ने सभी अनुभागों में काम बंद करवा दिया और नगरायुक्त ऑफिस के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच, माहौल बिगड़ते देख विधायक अपने समर्थकों के साथ मौके से खिसक लिए।

कर्मचारी नेता नाम बहादुर का कहना है कि विधायक की गिरफ्तारी होने से पहले कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे,विधायक के विरोध में नगर निगम कर्मचारी फिलहाल हड़ताल कर कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने विधायक के विरोध में निगम परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की यूनियन भी कार्य बहिष्कार करते हुए कर्मचारियों के समर्थन में आ चुकी हैं और बुधवार से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप्प कर घरों से कूड़ा उठान भी ठप्प कर दिया जाएगा।

हालांकि घटना की खबर मिलने पर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.