उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की खोज पृरी, न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की खोज पृरी, न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

देहरादून

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी को पद की शपथ दिलायी।

 

मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा सांघी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के 12 वें मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने से संबंधित अधिसूचना पढ़ी।

यह कार्यक्रम लगभग 8 मिनट तक चला। इससे पूर्व उत्तराखण्ड पंहुचने पर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा, सचिव राज्यपाल डा. रंजीत कुमार सिन्हा, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

आइए आपको बताते हैं कि न्यायमूर्ति विपिन सांघी न्यायमूर्ति विपिन सांघी का जन्म 27 अक्टूबर 1961 को नागपुर में हुआ। साल 1965 में वो परिवार के साथ नागपुर से दिल्ली में स्थानांतरित हो गए। दिल्ली में ही आपने स्कूली शिक्षा प्राप्त की और साल 1980 में दिल्ली पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी गणित(ऑनर्स)से स्नातक किया और उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी से एलएलबी किया. इसी वर्ष उन्होंने एक वकील के रूप में दिल्ली बार काउंसिल में दाखिला लिया।

बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट की कोलॉजियम ने 17 मई को दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।इससे पहले न्यायमूर्ति अशोक देसाई, एचएस कपाड़िया, विकास श्रीधर शिरपुरकर, सीरियक जोसेफ, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, जेएस खेहर, बारिन घोष, केएम जोसेफ, रमेश रंगनाथन और राघवेंद्र सिंह चौहान मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *