देहरादून
बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल क़े नव निर्वाचित 10वें अध्यक्ष पूरण सिंह कठेत क़े देहरादून आगमन पर वरिष्ठ व कनिष्ठ पदाधिकारीगणों एवं कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।
देहरादून में अध्यक्ष के रूप में पहली बार पहुंचे पुरण सिंह का जगह जगह स्वागत सम्मान किया गया।
डोईवाला टोल प्लाजा से ही रैली क़े रूप में उनका जगह जगह स्वागत हुआ।
पहाड़ क़े गाँधी इंद्रमणी बडोनी को नमन कर तथा शहीद स्मारक कचहरी परिसर में शहीदों को नमन करके ही पुरण पार्टी कार्यालय पहुंचे।
इस अवसर पर कार्यालय में सर्व प्रथम पूजन व वैदिक मंत्रो से हवन करने के उपरांत दल क़े निवर्तमान अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दल क़े 10 वें नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठेत को शपथ दिलवायी।
इस अवसर पर कठेत ने कहा कि संगठन कि मज़बूती क़े लिए ईमानदारी व निष्ठां क़े साथ कार्य करना होगा। कार्यकर्त्ता से लेकर शीर्ष पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने पद क़े अनुरूप कार्य न करने व किसी भी प्रकार कि लीपापोती को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जनता कि समस्याओं को हल किया जाना सर्वोपरि है। राज्य क़े अनसुलझे सवालों क़े लिए लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
उत्तराखंड क्रांति दल क़े 44 साल क़े इतिहास में चुनाव क़े माध्यम से कठेत निर्वाचित हुए हैं।
कार्य के दौरान दल क़े निवर्तमान अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र पंवार,सुरेन्द्र कुकरेती, ए पी जुयाल, सुनील ध्यानी के अलावा पंकज व्यास, बहादुर रावत, जय प्रकाश उपाध्याय,
देवेश्वर भट्ट,मोहन असवाल,राजेंद्र बिष्ट, अब्बल चंद श्रीकोटि, शैलेश गुलेरी,प्रताप कुंवर,रेखा मिंया, प्रमिला रावत, बिजेंद्र रावत, गणेश काला,केंद्र पाल तोपवाल, बृजमोहन सजवाण, श्याम रमोला, भोला चमोली, प्रवीण रमोला, मनीष रावत, टीकम राठौर, प्रीति थपलियाल, किरन रावतव, मनोज ममगाई, दीपक रावत, आनंद सिलमाना,आलम सिंह नेगी, राजेश्वरी रावत, रमा चौहान, उत्तरा बहुगुणा, नैना लखेड़ा, उषा रमोला आदि थे। कार्यालय में नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष को अपने बीच पाकर वह कारकर्ताओ का उत्साह चरम पर नजर आया।
