2 से 3 वर्ष से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन/ अन्य देयको का भूगतान न करना सरासर गलत और कर्मचारी विरोधी है,हम इस नीति के विरोध स्वरूप आंदोलन शुरू कर रहे हैं..राजेश प्रसाद

देहरादून

अपनी मांगों के समर्थन में PWD के सेवानिवृत्त वर्कचार्ज कर्मचारी प्रमुख अभियन्ता लो0नि0वि0 कार्यालय यमुना कालोनी पर आमरण अनशन पर बैठ गए।

सोमवार को प्रमुख अभियन्ता लो0नि0वि0 देहरादून के कार्यालय यमुना कालोनी स्थित लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त फील्ड कर्मचारी मेट/बेलदार/चालक आदि अपने पूर्व में दिये गये नोटिस पर वर्कचार्ज की सेवा को जोडते हुए उच्च न्यायालय के आदेशो का पालन करते हुए पेंशन का लाभ देने एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों से हो रही अवैध बसूली के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे वैठक की अध्यक्षता हिकमत सिंह नेगी प्रदेश अध्यक्ष ने की वैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश प्रसाद ने कहा कि यह नीति गलत है जिसमें कर्मचारियां का शोषण किया जा रहा है कि 2 से 3 वर्ष सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन/ अन्य देयको का भूगतान न करना सरासर गलत है और कर्मचारी विरोधी है।

वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष कुमाउ ललित मोहन शर्मा ने कहा कि अगर शीघ्र सेवानिवृत्त कर्मचारी की मांग पूरी नही की गई तो संघ प्रदेश व्यापी आन्दोलन चलाया जायेगा। सभा को सम्भोदित करते हुए मण्डल अध्यक्ष दिगपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि समय रहते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी की मांगे को नही माना गया तो उत्तराखण्ड फील्ड कर्मचारी महासंघ लो.नि.वि.एव सिंचाई विभाग भी इस आन्दोलन में अपनी पूरी भागीदारी निभायगा।

सभा की अध्यक्षता कर रहे हिकमत सिंह नेगी ने कहा की शीघ्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगो पर सकारात्मक निर्णय नही लिया गया तो मैं भी आमरण अनशन पर बैठ जाउगा।

आज पहले दौर की वार्ता प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जो कि असफल साबित हुई।

सोमवार से आमरण अनशन पर बैठने वाले 10 सेवानिवृत्त कर्मचारियों में जीवन सिंह भवाली, शेर सिंह अल्मौडा,बालम सिंह नैनीताल, खडक सिंह असकोट, अनुप सिंह रानीखेत, केशव दत्त पिथौडागढ, जीवन सिंह रानीखेत,कुशल सिंह रानीखेत, भुवनचन्द फुलारा बागेश्वर,शरूप सिंह असकोट से पहुंचे।

धरने में सहयोग हेतु बैठने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारी नन्द किशोर जोशी, पानसिंह, सुनीत कुमार, केडी पौखरिया, राजकिशोर, मधुलाल, दिनेश भटट, ललित कुमार, झुमसिंह पंवार, कलम सिंह नेगी, बलवन्त सिंह भण्डारी, सुनील नेगी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *