7 जुलाई को प्रदेश भर में राज्य सरकार का पुतला दहन एवं मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम …सूर्यकान्त धस्माना

देहरादून

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कुम्भ मेले में हुए कोरोना टेस्टिंग महाघोटाले, किसान बदहाली के विरोध में प्रदेशभर के जिला/शहर मुख्यालयों में दिनांक 7 जुलाई, 2021 को विरोध-प्रदर्शन के साथ राज्य सरकार का पुतला दहन किया जायेगा तथा 10 जुलाई 2021 को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलिरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार के रोज नये-नये घोटाले उजागर हो रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी की आर.टी.पी.सी. आर जांच के नाम पर हरिद्वार कुम्भ के दौरान हुए महा घोटाले ने साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी भाजपा को आम जनता के स्वास्थ्य की भी कोई चिन्ता नहीं है। राज्य सरकार बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कुम्भ मेले में हुए कोरोना टेस्टिंग महाघोटाले, किसान बदहाली को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही हैं।

उन्होनें कहा कि दिनंाक 7 जुलाई, 2021 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के आह्वाहन पर प्रदेश के सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में कांग्रेसजनों द्वारा विरोध-प्रदर्शन के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जायेगा तथा दिनांक 10 जुलाई 2021 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *