गौरा पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया श्री चैतन्य महाप्रभु का अवतरण दिवस

देहरादून

गौरा पूर्णिमा के अवसर पर

श्रीचैतन्य महाप्रभु नामहट्ट श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट हाथी बड़कला,

नया गांव, अनारवाला में भव्य रूप से मनाई गई श्री चेतन्य महाप्रभु की फूल होली, रंग होली और भक्तों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण

गूंज उठा।

मंगलवार को नया गांव, अनारवाला स्थित श्री चैतन्य महाप्रभु नामहट्ट श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट में इस वर्ष गौरा पूर्णिमा का पावन उत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम मंदिर अध्यक्ष हयग्रीव दास प्रभु एवं उपाध्यक्ष डॉ. लोकनाथ दास प्रभु के सान्निध्य में सम्पन्न किया गया। मंच से हयग्रीव दास प्रभु ने संदेश दिया कि श्री चटनी महाप्रभु का अवतरण दिवस प्रेम, दया और संकीर्तन के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गिनीज जोशी और पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सत्संग के दौरान अतिथियों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद और प्रसाद प्राप्त किया और ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

उत्सव का शुभारंभ मंगल आरती, अभिषेक एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ प्रारंभ किया गया। संकीर्तन के पश्चात सभी भक्तों ने भगवान के प्रतिरूप के साथ भव्य फूलो और रंगों की होली खेली आर्वनरती किया। मंदिर परिसर “हरि बोल” और “गौर हरि” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भक्तों द्वारा प्रस्तुत श्री चैतन्य महाप्रभु की लीलाओं की सुंदर झांकी एवं भावपूर्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति रही। भक्तों ने कीर्तन और नृत्य के माध्यम से संकीर्तन को सजीव बना दिया, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

इस आयोजन में वृंदावन दास, ललिता प्रसाद, राधा कांत दास, पवन जायसवाल, टोनी जायसवाल एवं प्रमोद कर्णवाल सहित अनेक भक्तों ने सेवा और सहयोग प्रदान किया। अंत में विशाल महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *