देहरादून
हिंदू नवसंवत्सर और नवरात्र के पहले दिन ब्राह्मण सभा द्वारा पंचांग एवं हवन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने जानकारी दी कि महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं ब्राह्मण जन पंचायती मंदिर घंटाघर दर्शन लाल चौक पर एकत्र हुए।
पंडित शशि वल्लभ शास्त्री ने चिरंजीव भगवान परशुराम के पूजन के उपरांत पंचांग पूजन कराया। पंचांग पूजन के उपरांत हवन यज्ञ हुआ हवन यज्ञ के बारे में पंडित बल्लभ ने विस्तार से जानकारी दी।
पंचांग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज से नव संवत शुरू हो चुका है और हिंदुओं को और जनमानस का सनातन संस्कृति के सभी भक्तों को आज से नव संवत को प्राथमिकता देनी चाहिए।
मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि नव संवत के शुभ अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी और पंचांग पूजन से बताया कि हिंदू संस्कृति और ब्राह्मणों ने जागृति लाने के लिए पंचांग पूजन कर हमें नव संवत् को सर्वश्रेष्ठ मानना चाहिए किसी दिन से हमारा संस्कृति जागृत होती है लालचंद शर्मा ने अवसर पर कहा कि नव संवत हमें मनाना चाहिए और अंग्रेजी कैलेंडर का बहिष्कार करना चाहिए हमारे संस्कृति को जागृत करता है और ब्राह्मण महासभा ने जिस प्रकार से पंचांग पूजन और हवन यज्ञ किया जाना प्रसंसनीय है जो जनमानस में जागृति पैदा करता है।
इस अवसर पर मनमोहन शर्मा ,उमाशंकर शर्मा ,पंडित शशि बल्लभ शास्त्री, लालचंद शर्मा ,सुरेंद्र अग्रवाल ,सीताराम नौटियाल ,मनोज शर्मा ,पीयूष गोड, महेश कोठारी, जीआर नौटियाल, कल्याण चक्रवर्ती ,अतुल शर्मा ,दिनेश शर्मा ,विजय मंगाई ,डॉ शैलेंद्र कौशिक, सुनील अग्रवाल , शंकर मनी सेमवाल आदि कहीं ब्राह्मण उपस्थित रहे।
