शुभम नेगी नगर निगम पार्षद एवम भाजपा युवा मोर्चा प्रेमनगर कांवली मंडल अध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन

देहरादून

विगत 1 मई को भाजपा युवा मोर्चा प्रेमनगर कांवली मंडल के अध्यक्ष एवं नगर निगम में पार्षद शुभम नेगी का आकस्मिक निधन हो गया था। वीरवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा स्व शुभम नेगी की शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा मे भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट जी, महापौर सुनील उनियाल गामा , कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर , विश्वास डावर, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी एवं युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने स्व शुभम नेगी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महापौर सुनील उनियाल गामा एवं कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा की शुभम नेगी हर दिल अजीज था। जो काम पार्टी संगठन से दिया जाता वो काम हर संभव प्रयास से करता। पार्षद की भूमिका भी बखूबी निभाया करता था।

शोक सभा में उपस्थित प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान एवं युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा की शुभम नेगी बाल्यकाल से ही समाज सेवा में रुचि रखता था। इतनी कम उम्र में शुभम सबके दिलो पर अपनी छाप छोड़ गया।

इस दौरान युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने महापौर सुनील उनियाल गामा एवं कैंट विधायक सविता कपूर के समक्ष मांग रखी की इंद्रानगर क्षेत्र में किसी पार्क या सड़क का नाम स्व श्री शुभम नेगी जी के नाम से हो। दोनो नेताओ द्वारा मांग को तभी मान लिया गया।

अंत में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट एवं युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा की शुभम नेगी का इतनी अल्प आयु में जाना भाजपा युवा मोर्चा एवं उनके क्षेत्र की जनता के लिए अपूर्णीय क्षति है।

शोक सभा में विश्वास डावर, मधुसूदन जोशी, कुलदीप पंत, तरुण जैन, शुभम जैन, साक्षी शंकर, सत्यम अरोड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *