उत्तराखंड में पुलिस क्षेत्राधिकारियो को मिली पदोन्नति और तैनाती ,लिस्ट जारी देखिए लिस्ट

देहरादून

गुरुवार को उत्तराखण्ड शासन के आदेश द्वारा निरीक्षक (नागरिक पुलिस), (अभिसूचना) एवं दलनायक ( सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक इत्यादि) से उत्तराखण्ड पुलिस सेवा संवर्ग के पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान के प्रोन्नति कोटा के रिक्त पदों पर पदोन्नति के आधार पर पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निरीक्षक(नागरिक पुलिस), (अभिसूचना) एवं दलनायक (सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक इत्यादि) को पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान लेवल-10) के पदों पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रदान किये जाने के आदेश पारित किये गये है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक (नागरिक पुलिस), (अभिसूचना) एवं दलनायक ( सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक इत्यादि) पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति के फलस्वरूप निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित जनपद/इकाई में नवीन तैनाती पर नियुक्त किया जाता है:-

1- चन्द्र मोहन, टिहरी गढवाल

2- भावना कैंथोला, अल्मोड़ा

3- होशियार सिह, पीटीसी नरेन्द्रनगर

4- देवेन्द्र सिह, चम्पावत

5- चंचल शर्मा, उत्तरकाशी

6- अंजना नेगी, नैनीताल

7- उमेश मलिक, पिथौरागढ

8- संतोष कुमार बगडवाल, अभिसूचना मुख्यालय

9- वेद प्रकाश, रूद्रप्रयाग

10- संजय कुमार उप्रेती,एसडीआरएफ

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा सभी पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित पुलिस उपाधीक्षकों को जनहित/रिक्ति के सापेक्ष उनकी वर्तमान तैनाती से उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती पर तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया जाता है:-

1- अनुज, जीआरपी हरिद्वार

2- अनुज कुमार, देहरादून

3- रीना राठौर, आर्इआरबी-द्वितीय देहरादून।

4- विमल प्रसाद, चम्पावत

5- नितिन लोहानी, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *