DAV (PG) में प्रो. प्रशान्त सिंह ने संभाला रसायन विज्ञान के एचओडी का कार्यभार,निवर्तमान एचओडी प्रो. डीके त्यागी हुए सेवानिवृत्त – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

DAV (PG) में प्रो. प्रशान्त सिंह ने संभाला रसायन विज्ञान के एचओडी का कार्यभार,निवर्तमान एचओडी प्रो. डीके त्यागी हुए सेवानिवृत्त

देहरादून

डीएवी (पीजी) कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग में प्रो. प्रशान्त सिंह ने विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। यह दायित्व उन्हें प्रो. डीके त्यागी के सेवानिवृत्त होने पर सौंपा गया है। प्रो. त्यागी ने प्रो. सिंह को विभागाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा।

छात्र संख्या के लिहाज से डीएवी पीजी कालेज उत्तराखंड का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। इसके रसायन विज्ञान विभाग में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा शोध स्तर पर सर्वाधिक छात्र संख्या है। विभाग शिक्षकों की सर्वाधिक संख्या के साथ प्रदेश का अग्रणी विभाग माना जाता है।

प्रो. प्रशान्त सिंह ने महाविद्यालय में पिछले लगभग 26 वर्षों से सतत सेवा दी है और वर्ष 2012 से 13 वर्षों से भी अधिक समय से लगातार रसायन विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने वर्ष 1996 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) रुड़की से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक, अनुसंधान एवं संस्थागत योगदानों के लिए उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की 18 प्रतिष्ठित संस्थाओं से सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार एवं उप-प्राचार्य प्रो. एस. पी. जोशी ने प्रो. प्रशान्त सिंह को विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में विभाग की निरंतर प्रगति की आशा व्यक्त की।

प्रो. प्रशान्त सिंह ने विभागाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करते हुए प्रबंध तंत्र, प्राचार्य, उप प्राचार्य, वरिष्ठ साथियों, एवं विभागीय कर्मियों एवं रसायन विज्ञान विभाग के स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने रसायन विभाग की गरिमा और उपलब्धियों को और आगे बढ़ाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर प्रो. प्रशान्त सिंह को बधाई देने वाले शिक्षकों में प्रो. एच. एस. रंधावा, डॉ मेजर अतुल सिंह, प्रो. जी.पी. डंग, प्रो एस. के. सिंह, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. वी. बी. चौरसिया, प्रो. आर. के. शर्मा, डॉ गोपाल छेत्री, डॉ. सत्यव्रत त्यागी, डॉ. मनमोहन जस्सल, डॉ. विनीत विश्नोई डॉ. अनिल पाल, डॉ. गुंजन पुरोहित सहित अनेक शिक्षक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *