देहरादून / ऑकलैंड / सिंगापुर
देहरादून सहसपुर के मूल निवासी डॉक्टर रवि शर्मा जो कि अब न्यूजीलैंड में निवास कर रहे हैं लगातार हेल्थ और सुरक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
सोमवार को NBR न्यू आईटी सिस्टम प्रा.लि. ने AI Brook (सिंगापुर) एवं JBIT इंजीनियरिंग कॉलेज, देहरादून के सहयोग से “इंटेलिवा डिटेक्टिव” नामक एक अत्याधुनिक AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म और एआई-आधारित डिजिटल स्वास्थ्य स्मार्ट सिस्टम को लांच किया।
इस अवसर पर रवि शर्मा ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कंपनी के न्यू प्रोडक्ट्स पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अत्याधुनिक AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सुरक्षा संगठनों और
कॉर्पोरेट सुरक्षा टीमों के लिए सुरक्षित, गोपनीयता-सचेत और
किफायती वीडियो विश्लेषण हेतु समाधान प्रदान करता है। इसकी प्रमुख विशेषता यह है कि वीडियो डेटा उपयोगकर्ता की स्थानीय प्रणाली में ही रहता है, जिससे डाटा सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित होती है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से कई सौ कैमरे के डाटा का एनालिसिस AI की मदद से कुछ ही घंटों में किया जा सकता है। अपराध से जुड़े फ्रंट पर यह स्मार्ट सिस्टम बेहद कारगर साबित होगा, क्योंकि आज वीडियो एनालिसिस में कई दिन का समय लगता है।
इसी अवसर पर NBR ने एक और इंटेलिजेंट वियरेबल-आधारित हेल्थ मॉनिटरिंग प्लेटफ़ॉर्म भी प्रस्तुत किया, जो निरंतर स्वास्थ्य निगरानी और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को और भी ज्यादा सक्षम बनाता है। यह पहल भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर AI, डिजिटल सुरक्षा और हेल्थ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में
NBR न्यू आईटी सिस्टम्स की मजबूत उपस्थिति को दर्शाती नजर आती है।
इस अवसर पर देहरादून के सहसपुर के मूल निवासी जो कि अब न्यूजीलैंड में निवास कर रहे हैं डॉ. रवि शर्मा इस क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। उनके साथ वार्ता के दौरान न्यूज़ीलैंड से कुश भार्गव अरविंद बाबा गुजरात से और
गुजरात से आए पंकज बालियान भी उपस्थित रहे। हालांकि ये सभी न्यूजीलैंड में ही इन कार्यों को आगे बढ़ाते हुए हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रहे हैं।
