उत्तराखंड में दीपावली की छुट्टी को लेकर राज्य सरकार ने 1 दिन की छुट्टी को दो दिन किया,अब 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड में दीपावली की छुट्टी को लेकर राज्य सरकार ने 1 दिन की छुट्टी को दो दिन किया,अब 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

देहरादून

प्रदेश की धामी सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों को 02 दिन का अवकाश घोषित किया है। अब 31 अक्टूबर के साथ 01 नवंबर को भी अवकाश रहेगा। इस संबंध में उत्तराखंड शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

इससे पहले सरकार ने छुट्टी को लेकर चली आ रही असमंजस की स्थिति को दूर किया था। क्योंकि, पहले दिवाली का अवकाश 01 नवंबर तय था। मंगलवार को 01 नवंबर की जगह 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी किया था।

अब सचिव सामान्य प्रशासन दीपेंद्र चौधरी के नए आदेश के मुताबिक 31 अक्टूबर के साथ 01 नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 01 नवंबर को भी दिवाली का मुहूर्त बताया गया है।

इसलिए 31 के साथ 01 नवंबर को भी मनाई जा रही दीपावली

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 01 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में दीपावली मनाने का पर्याप्त समय 31 अक्टूबर को ही प्राप्त हो रहा है। हालांकि, कुछ समय 01 नवंबर को भी शुभ होने के कारण दिवाली अगले दिन भी मनाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *