कोरोना से राहत..सोमवार को उत्तराखण्ड में कोरोना के 34 नए मामले मिले,47 स्वस्थ और एक संक्रमित की मौत हुई

देहरादून

पर्वतीय प्रदेश उत्तराखंड राज्य में पिछले 24 घंटे में सोमवार को संक्रमण से एक मौत हुई,केवल 34 नए मामले मिले और 47 लोग डिस्चार्ज हुए।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना के 34 नए मामले सामने आए और 1 मरीज की मौत हुई।

वहीं कोरोना रिकवरी रेट
95 .88 प्रतिशत से अधिक है और प्रदेश में अब 604 एक्टिव केस बचे है।

बहरहाल यदि जिलावार बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में राज्य के अल्मोड़ा जिले में 00, उत्तरकाशी में 00,बागेश्वर में 01,
पौड़ी में 01, देहरादून में 02,हरिद्वार में 05, नैनीताल में 12, पिथौरागढ़ में 03, यूएसनगर में 02 ,चमोली में 02,चंपावत में 01,टीहरी 01 और रुद्रप्रयाग 03 नए मामले मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *