उत्तराखंड पुलिस के चार एडीजी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में हुआ फेरबदल,लिस्ट जारी

देहरादून

उत्तराखंड पुलिस के एडीजी रैंक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेर बदल किया गया है।

जारी किए गए नए आदेशों के अनुसार एडीजी अभिनव कुमार को उनके वर्तमान दायित्व प्रशासन से मुक्त करते हुवे पुलिस मुख्यालय एडीजी अभिसूचना व सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।

जबकि एडीजी अमित सिन्हा को एडीजी प्रशासन बनाया गया है। सिन्हा से सतर्कता व दूरसंचार वापस लिया गया है।

वहीं वी.मुरुगेशन से एडीजी कानून व्यबस्था वापस लेकर उन्हें निदेशक सतर्कता बनाया गया है। इसके साथ ही एपी अंशुमन अब राज्य के नए एडीजी कानून व्यबस्था होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.