चकराता के ग्रामीण इलाकों की सड़के बर्फबारी के चलते बंद ,जिनको खोलने के लिए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच बर्फ हटाने के काम में जुटी

देहरादून

प्रदेश की राजधानी में चकराता के ग्रामीण इलाकों की सड़के बर्फबारी के चलते बन हो गई थी,जिनको खोलने के लिए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बर्फ हटाने के काम में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग, अस्थाई खण्ड चकराता के अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि बुधवार प्रातः बर्फबारी के कारण उक्त तीन ग्रामीण मार्ग बन्द हो गये है –

(1) लौखण्डी-लोहारी (ग्रामीण मार्ग) मोटर मार्ग किलोमीटर 01 से किलोमीटर 04 (चकराता) में बर्फबारी के कारण अवरूद्ध हो गया है।

(2) सैंज-कूनैन (ग्रामीण मार्ग) मोटर मार्ग किलोमीटर 02 से किलोमीटर 04 (त्यूनी) में बर्फबारी के कारण अवरूद्ध हो गया है।

(3) लेवरा (ग्रामीण मार्ग) मोटर मार्ग किलोमीटर 03 से किलोमीटर 04 में बर्फबारी के कारण बन्द हो गया है।

उपरोक्त मार्गों को यातायात हेतु खोलने हेतु क्रमशः 01 -01 जेसीबी मौके पर रवाना किये गये हैं। मार्ग आज सांय 06 बजे तक खुलने की संभावना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *