SDRF ने देर रात चमोली में शादी से लौट रही बोलेरो खाई में गिरने से 10 घायल किए रेस्क्यू 2 लोगो के शव किए बरामद

देहरादून/जोशीमठ

मंगलवार देर रात जोशीमठ के सामने चाइ थाई गांव के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एसडीआरएफ को सूचना मिलने पर SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम रेस्क्यू उपकरणो को लेकर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत

महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) मे 12 लोग थैंक गांव वापस जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से दुर्घटना घटित हो गयी।

मौके पर SDRF रेस्क्यू टीम पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान आरम्भ किया। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया परंतु 2 लोगों की अत्यधिक चोट और रक्त बह जाने के कारण घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवो को भी मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायलों का विवरण…

👉1. रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह

👉2. प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह

👉3. खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह

👉4. जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह

👉5. रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह

👉6. मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी

👉7. सुमित्रा देवी उम्र -45 वर्ष पत्नी पुरण सिंह

👉8. भरत सिंह नेगी उम्र -57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह

👉9. पुष्पा देवी उम्र – 44 वर्ष पत्नी कमल

👉10. रजनी देवी उम्र -27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी

मृतको का विवरण

1. संगीता देवी उम्र – 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह

2. कमल सिंह नेगी उम्र -43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *