SDRF ने पिथोरागढ़ के जोलिंगकांग गांव में फंसे दो गाइड एवम 26 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया

देहरादून/पिथोरागढ़

पिथौरागढ़ के जोलिंगकांग गांव मे फंसे लोगों को SDRF द्वारा सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया जा रहा है।

SDRF टीम को सूचना मिली कि पिथौरागढ के गूंजी क्षेत्र के जोलिंगकांग गांव मे कुछ लोग फंसे हुये है जिन्हे बाहर निकालने हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल की हमराह टीम घटना स्थल पर रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि 26 लोग घटनास्थल पर फंसे हुये है, उसमे कुछ बुजुर्ग,स्थानीय लोग, ट्रेकर व पोटर थे ।जो रास्ते मे अधिक मलवा व बर्फ पड़ने की वजह से रास्ता बन्द होने के कारण वहां लोग फंस गये थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा 17 बुजुर्गो व 09 पोटरो को आर्मी ट्रक मे जोलिंगकांग से रेस्क्यू कर कुटी ग्राम लाया गया और वहां से 7 बुजर्गों को स्थानीय पुलिस की मदद से गूंजी भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *