वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकर्मी रजनीश त्रिवेदी हुए जबलपुर में क्रांतिवीर पं. विद्यासागर शर्मा पुरुस्कार से सम्मानित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकर्मी रजनीश त्रिवेदी हुए जबलपुर में क्रांतिवीर पं. विद्यासागर शर्मा पुरुस्कार से सम्मानित

देहरादून/जबलपुर

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील संस्था ‘कादम्बरी” द्वारा अखिल भारतीय साहित्यकार पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रजनीश त्रिवेदी को मिला “क्रांतिवीर पं विद्यासागर शर्मा” सम्मान से नवाजा गया।

जबलपुर के शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में देश भर के 127 साहित्यकारों और पत्रकारों को कादम्बरी अलंकरण से विभूषित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अनेक विश्विद्यालयों में कुलपति रह चुके प्रयागराज के डॉ कृष्ण बिहारी पाण्डे और कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे ने शिरकत की।

समारोह में साहित्यिक पत्र “नवोदित प्रवाह,” देहरादून के प्रधान संपादक रजनीश त्रिवेदी आलोक को पत्रकारिता के लिए क्रांतिवीर पं विद्यासागर सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान वरिष्ठ कवि और संस्था अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे, साहित्यकार डॉ महेश दिवाकर, डॉ अनिल गहलोत द्वारा शॉल, माला, प्रतीक चिह्न , सम्मान पत्र आदि और नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समारोह में कादंबरी की स्मारिका 2025 के साथ ही आचार्य भगवत दुबे द्वारा रचित पुस्तक “रामकथा”, गोविंद पाल भिलाई की काव्य कृति “सुबह का सूरज”, राजेंद्र मिश्रा की स्वर्णाभा,मीरा भार्गव, कटनी की “मुक्तामणि” आदि कृतियों का भी विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *