देहरादून
सोमवार को कोतवाली नगर मच्छी बाजार क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक आकाश कुमार द्वारा एक 23 वर्षीय युवती गुंजन (गुन्नू)की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल होने की घटना सामने आई है। हालांकि हॉस्पिटल ले जाते हुए युवती की मौत हो गई।
घटनाक्रम के अनुसार लगभग 10:30 बजे अपने घर के सामने से यूटीनिकल।थी कि बाइक सवार आकाश कुमार(27) पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून वहा आ गया। थोड़ी ही देर में बात करते करते अचानक आकाश ने तैश में आकर धारदार चापड़ निकाल लिया और उसके गले की ओर लपका,गुंजन के रोकने पर उसकी ऊंगली भी कट गई,परन्तु वह खुद को बचा नहीं पाई और आकाश ने उसका गला काट डाला। जब तक लोग उसकी चीख सुनकर घरों से बाहर निकले गुंजन के खून से गली की टाइल्स लाल हो वो।चुकी थी और आकाश बाइक से भाग निकला था।
घटना के विरोध में पलटन बाजार,मच्छी बाजार, दुल्हा बाजार आदि बंद रहे। स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। हालांकि SSP अजय सिंह लगातार अपडेट लेते रहे।।
वहीं अस्पताल में चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कुछ देर बाद ही कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस की अपील* …दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या की इस घटना में कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की फोटो तथा वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जा रहा है, जिस पर युवती के परिजनों तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों/ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा आपत्ति व्यक्त करते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किये जाने की अपील पुलिस से की गई है।
अत: आमजन से अपील की गई है कि घटना से सम्बन्धित फोटो/वीडियो को प्रचारित/प्रसारित कर किसी की भावनाओं को आहत न करें, यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भावनाओं को आहत करने अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के लिये उक्त फोटो/वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।