DAV(PG) में NSS के सात दिवसीय शिविर का समापन,शिविर में NSS के मूल उद्देश्य स्वयं से पहले आप को रेखांकित किया गया

देहरादून

डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।

समारोह के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्य स्वयं से पहले आप को रेखांकित करते हुए शिविर अवधि में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख किया गया। इनमें नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण, रेड क्रॉस गतिविधियाँ, योग सत्र, स्वास्थ्य शिविर तथा वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा आयोजित संगोष्ठी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही चीफ प्रॉक्टर प्रो. एस.पी. त्यागी, डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. गोपाल छेत्री, संपत्ति प्रभारी डॉ. विनीत विश्नोई तथा मीडिया प्रभारी डॉ. प्रशांत सिंह का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके मार्गदर्शन में यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

तत्पश्चात योग प्रशिक्षिका कविता दत्ता, सिविल डिफेंस प्रशिक्षकगण आभा शर्मा, दीपक चौहान एवं तनवीर सिंह तथा रेड क्रॉस से जुड़े सदस्य अनिल सर का आभार प्रकट किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सहयोग प्रदान करने वाली कम्युनिटी हेल्थ सेंटर रायपुर की चिकित्सकीय टीम को भी धन्यवाद दिया गया। वन अनुसंधान संस्थान से पधारे वैज्ञानिक अभिषेक सिंह एवं रमेश खत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर अपने विचार साझा किए।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति सेंगर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रबंधन से जुड़े मानवेन्द्र स्वरूप एवं संयुक्त सचिव राधिका स्वरूप जी का विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही प्रो.अखिलेश चंद बाजपेयी, डॉ. पुनीत सक्सेना एवं डॉ. विनीत विश्नोई (संपत्ति प्रभारी) का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अंततः राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति सेंगर एवं डॉ. रेणुका रावत के समर्पण एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया।

समारोह के अंत में स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के दृढ़ संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *