देहरादून
उत्तराखंड के ऐतिहासिक झंडा मेले के शुभ अवसर पर श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वाधान में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चार दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया है , जिसमें सज्जाद गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया, जिसमें आज 124 युनिट रक्तदान हुआ, पंजाब चंडीगढ़ हरियाणा व अन्य कई जगहों से आईं हुई संगत ने बढ़ चढ़कर कर रक्तदान किया।
इस दौरान महाराज द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, और महाराज जी ने अपने संबोधन में सभी को रक्तदान के महत्व को भी समझाया, शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे ब्लड बैंक के अमित चंद्रा, मोहित चावला और उनकी टीम व श्री महाकाल सेवा समिति के संरक्षक सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्री सुभाष जोशी, अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,अध्यक्ष रोशन राणा, बालकृष्ण शर्मा, गौरव जैन, विनय प्रजापति, राहुल माटा, हिमांशु कोटनाला, कृतिका राणा व अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी।