ईद की शॉपिंग को डेढ़ लाख की स्मैक की तस्करी को निकला हरिद्वार से पहुंचा दून की जेल

देहरादून

वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम हेतु जनपद में लगातार अभियान जारी है।

अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रायपुर द्वारा रायपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु एक टीम गठित कर रवाना किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा 28 जून को तपोवन रोड से अभियुक्त

मेहरबान (25)पुत्र फुरकान निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर कब्जे से डेढ़ लाख कीमत की 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई । अभियुक्त द्वारा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज़ किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त न्यायालय में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह हरिद्वार में सेटरिंग का काम करता हूं । उसके पास त्योहार में कपड़े व सामान खरीदने के लिये रुपयों की कमी पड़ रही थी । जिसके लिए उसने हरिद्वार से एक व्यक्ति से 15 ग्राम स्मैक कम दामों में खरीद अच्छे दामों में बेचने के लिए देहरादून आया था। उसको स्मैक एक व्यक्ति को देनी थी । जिससे उसे अच्छे रुपये मिलने वाले थे।

गिरफ्तार अभियुक्त से स्मैक 15 ग्राम जिसकी कीमत ₹ 1,50,000/और एक मोटर साइकिल UK 17Q 3580 बरामद की गई।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कुंदन राम के साथbएसएसआई नवीन जोशी,एसआई रमन बिष्ट,

हेड कांस्टेबल दीप प्रकाश,

हेड कांस्टेबल संतोष,

कॉन्स्टेबल रंजीत,

का0 सौरभ वालिया और

कॉन्स्टेबल बृजमोहन ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *