एसएसपी के सख्त आदेशो के बावजूद नही सुधर रहे स्पा और मसाज पार्लर,एक और लग्ज़री सपा पर 10 हज़ार का जुर्माना

देहरादून

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद देहरादून में संचालित स्पा सेंटर व मसाज पार्लर के विरुद्ध आ रही शिकायतों के संबंध में सघन चेकिंग व प्रभावी कार्रवाई किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 26 अगस्त 2022 को AHTU टीम देहरादून व राजपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से स्टार लग्जरी स्पा में आकस्मिक चेकिंग की गई तो चेकिंग के दौरान स्पा संचालक द्वारा भारी अनियमितताएं बरता जाना पाया गया , संचालक द्वारा किसी भी ग्राहकों की आईडी व पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया व नाही स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराया गया है व अन्य कई कमियां चेकिंग के दौरान पाई गई पुलिस टीम द्वारा विस्तृत जांच हेतु समस्त स्टाफ व संचालक से चौकी जाखन में विस्तृत पूछताछ की गई व संचालक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10हज़ार का जुर्माना किया गया व संचालक द्वारा बरती गई अनियमितताओं के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना प्रेषित कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *