उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र हुआ शुरू,मंगलवार को सीएम धामी सदन में रखेंगे समान नागरिक कानून का ड्राफ्ट

देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की सोमवार से शुरुआत हो गई।

यह विधानसभा सत्र 8 फरवरी तक चलेगा। सोमवार को सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से शिष्टाचार भेंट की थी। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी भेंट की।

बताते चलें कि प्रदेश के लिए 6 फरवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। मुख्यमंत्री धामी सदन के पटल पर समान नागरिकता कानून का ड्राफ्ट रखेंगे।

विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी को श्रद्धांजलि दी। सदन में निधन प्रस्ताव पर सीएम धामी ने कहा कि आज पूरा सदन दुखी है। कई साथियों को हमने खोया है। पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि दी गई।

सीएम धामी ने कहा कि सरवत करीम जी का असमय चले जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। वह एक भाई की तरह व्यवहार करते थे। जब मैं विधानसभा सदस्य नहीं

था, तब वो रात को मिलते थे। हम साथ में टहलते थे।

उनकी शेरो शायरी सुनते थे। एक सूरज था तारों के घराने से उठा, आंख हैरान है क्या शख्स जमाने से उठा।

आज वो भले हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने क्षेत्र में

जो काम किये हैं, हम सब उनको आगे बढ़ाएंगे।

सीएम ने स्व. मोहन सिंह रावत गांववासी को भी श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनका जीवन बहुत सादगीपूर्ण रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के

लिए जो काम किया वो हमारे स्मरण में रहेगा। वह पार्टी के स्तंभ थे। वो फाउंडर मेंबर थे। उनका अतुलनीय योगदान था। उत्तराखंड की पहली सरकार में उन्होंने मंत्री के रूप में काम किया था। मैं बहुत भावुक होता हूं जब स्व. मोहन सिंह रावत के बारे में सोचता हूं। इतने बड़े नेता लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा। सामान्य और सहज व्यक्तित्व के धनी थे। उन जैसे नेताओं के लिए राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम था। वो हमेशा हमारे स्मरण में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.