सन्डे रात शहर का जायजा लेने निजी वाहन से निकले SSP दिलीप कुंवर ने ड्यूटी पर लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत चौकी प्रभारी व 2 कांस्टेबलों को किया लाइन हाजिर

देहरादून

 

रात्रि चेकिंग में शहर का जायजा लेने प्राइवेट वाहन से निकले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, ड्यूटी के दौरान लापरवाह पाए जाने पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व 2 कांस्टेबलों को किया लाइन हाजिर।

 

रविवार देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वायरलेस सेट के माध्यम से सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संधिक्त वाहन की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे तथा स्वयं प्राइवेट वाहन से निकलकर चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 

रविवार को ही रात्रि में चेकिंग व्यवस्था के दौरान लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक मोहन सिंह, थानाध्यक्ष राजपुर, उपनिरीक्षक प्रवीन पुंडीर चौकी प्रभारी आराघर तथा आराघर चौकी में नियुक्त कांस्टेबल पूरन जोशी तथा आईएसबीटी चौकी में नियुक्त कांस्टेबल वीरेंद्र नौटियाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया  गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *