उक्रांद के नए प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेन्द्र कुकरेती, दल के वर्ष कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पास किया अध्यक्ष का प्रस्ताव – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उक्रांद के नए प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेन्द्र कुकरेती, दल के वर्ष कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पास किया अध्यक्ष का प्रस्ताव

देहरादून

वीरवार को मां नंदा फार्म हाउस में उत्तराखंड क्रांति दल का विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया । इस आयोजन में सुरेंद्र कुकरेती को सर्व सम्मति से दल का अध्यक्ष चुन लिया गया।

कार्यक्रम में दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, डॉ. शक्ति शैल, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा की गईं और उत्तराखंड की मूलभूत सुविधाओं जैसे मुद्दों को लेकर इसके प्रस्ताव भी पारित किया गया। आगामी 2027 चुनाव को लेकर उक्रांद ने अपनी नई रणनीति पर भी चर्चा की।

इस अधिवेशन में उत्तराखंड के सभी जिलों से मनोनीत, जिला अध्यक्ष, एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उक्रांद के नए नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष के सामने कई चुनौतियां भी है, जिनको पार करना इतना आसान भी नहीं होगा, प्रैस वार्ता मैं केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि नई कार्यकारणी का गठन जल्द किया जाएगा और पूरे दम खम और मजबूती के साथ उक्रांद उत्तराखंड के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

नव नियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ही राज्य की भौगोलिक, समाजिक, सांस्कृतिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास कर सकता है। भाजपा और कांग्रेस के पास पहाड़ी प्रदेश के विकास की सोच नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर उत्तराखंड वासियों को पहाड़ बनाम मैदान में बांटने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव नजदीक आते ही पहाड़ और मैदान के मुद्दे पर प्रदेश के लोगों को बांटने की नापाक कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास पहाड़ी जनपदों के विकास से ही होगा।

प्रदेश में ऐसी नीतियां लागू की जानी चाहिए, जिससे विकास पहाड़ तक पहुंचे। कहा, उत्तराखंड क्रांति दल पहाड़ के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। पहाड़ का पानी और जवानी का उपयोग कर विकास किया जा सकता है। बताया कि उक्रांद संगठन को मजबूत कर अगले विधान सभा चुनाव में दमदार उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *