ऋषिकेष्ठ देहरादून मार्ग पर बना वैकल्पिक पुल भी ध्वस्त होने से नया रुट प्लान देखकर निकलिए

देहरादून

जनपद देहरादून के थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश मार्ग पर एयरपोर्ट तिराहा के निकट विगत दिनों पूर्व जाखन पुल के क्षतिग्रस्त होनें से उक्त मार्ग पर यातायात के संचालन हेतु *पुल के समीप से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुचारु की गयी थी दिनांक 06.09.2021 की रात्रि से उक्त वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण मार्ग पर यातायात का संचालन पूर्ण रुप से बाधित है । आमजनमानस की सुविधा हेतु यातायात पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था निम्न रुट प्लान के अनुसार निर्धारित की गयी है अतः सभी जनमानस को अवगत कराया जाता है कि निम्न वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर यातायात पुलिस को अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें:-

1. ऋषिकेश से देहरादून आने वाले वाहनों के लिए रुट – ऋषिकेश से नटराज चौक से नेपाली फार्म तिराहा से भानियावाला / डोईवाला से देहरादून ।

2. देहरादून से ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए रुट- देहरादून से डोईवाला / भानियावाला से नेपाली फार्म तिराहा से ऋषिकेश ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *