70 सालों में देश में जनहित में किये गए कॉंग्रेस के ऐेतिहासिक कामो को केन्द्र की भाजपा सरकार नेेस्तनाबूत करने का काम कर रही…,हीरा सिंह बिष्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

70 सालों में देश में जनहित में किये गए कॉंग्रेस के ऐेतिहासिक कामो को केन्द्र की भाजपा सरकार नेेस्तनाबूत करने का काम कर रही…,हीरा सिंह बिष्ट

देहरादून

विधानसभा रायपुर के गुजराड़ा आईटी पार्क में महानगर कांग्रेसजनों की बैठक किसान मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट एंव महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में की गई।

हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि हम सबको मिलकर ऐसी फांसीवादी विचारधारा रखने वालों का मुकाबला करना है जिन्होंने देश कें सौहार्द और सामाजिक समरसता को गहरा आधात पहॅुचाया है। उन्होंने कहा कि इस देश की उन्नति एवं प्रगति में किसी एक जाति धर्म और समुदाय का योगदान ना होकर देश के सभी वर्गों का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि 70 वर्शाे में देश में जो जनहित के ऐेतिहासिक काम कांग्रेस ने किये थे केन्द्र की भाजपा सरकार उन कामों को नेेस्तनाबूत करने का काम कर रही है।

आज देश की बागडोर ऐसे हाथों में है जो साम्प्रदायिकता फैलाकर माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं, उन्हे सबक सिखाने का काम हर कांग्रेस कार्यकर्ता को करना है। उन्होंने कहा कि देष की जनता महंगाई और बेरोजगारी का दंष झेल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है अब देष की जनता उनकी मंषा को समझ चुकी है।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हो रही पेयजल व्यवस्था पर कहा कि राज्य सरकार पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है, जिस करण क्षेत्र की जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

लाल चंद शर्मा नें कहा भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का विकास ठप्प हो गया है, कांग्रेस सरकारों के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया है। आज आम आदमी मंहगाई के बोझ से इतना दब चुका है कि उसे दो जून की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव सहित देशभर में हुए विधानसभा चुनावों में देश एवं प्रदेश की जनता से पेट्रोलियम पदार्थाे के दाम कम करने के साथ-साथ मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा किया था।

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिशत की कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में लगातार वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला गया है। कांग्रेस शासन में जहां अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल होनेे के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे, वहीं अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल के दाम 95 रूपये प्रति लीटर से अधिक तथा डीजल के दाम 90 रूपये प्रति लीटर से अधिक के उच्च स्तर पर हैं तथा रसोई गैस के दाम 1000 रूपये से अधिक पर पहुंचने वाले हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार की जारही भारी वृद्धि के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के हितों पर भारी चोट पहुँची है।

गौरतलब है कि कांग्रेस गठबन्धन की सरकार के समय में रसोई गैस का मूल्य 414 रूपये था जबकि वर्तमान में रसोई गैस का मूल्य 950 तक पहुॅच गया है। आम जरूरत की चीजों के दामों में विगत 8 वर्षाे में कई गुना वृद्धि से आम गरीब व्यक्ति का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस पार्टी जनता के हर दुःख दर्द में उनके साथ खडी है तथा भाजपा की इस गरीब विरोधी नीति का सडक से लेकर सदन तक विरोध करती रहेगी।

आम आदमी की क्रय शक्ति जस की तस है। इसी तरह स्वस्थ्य, शिक्षा, बुनियादी सुविधा, पेयजल, सड़क आदि तमाम पैमानों पर उत्तराखण्ड लगातार पीछे खिसक रहा है। इस हालत में विकास का ढोल भाजपा के निरशाजनक प्रदर्शन की पोल खोल रहा है। ऐसे में विकास की बात बेमानी हो गई है। भाजपा को विकास की जुमलेबाजी करने से पहले आत्मचिन्तन कर लेना चाहिए। वैसे भी भाजपा काठ की हांडी है, उसे बार बार चूल्हे पर नहीं चढाया जा सकता।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एसपी सिंह, अजय उनियाल, प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोन्टू, जगत सिंह नेगी, अखिल मोहन फरासी, हिमांशु नेगी, संदीप शर्मा, गोवर्धन फरासी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेश उनियाल, श्रीमती कुसुम कुल्हान, नवीन उनियाल, पूर्व प्रधान अजीत सिंह नेगी, हिमांशु फरासी, शादाब अली, विशाल उनियाल, दीपक चौहान, अभिलाष शर्मा मोनू, विनोद कुमार, अनूप चौहान के साथी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.