उत्तरकाशी को ट्रेकिंग के लिए निकले पश्चिम बंगाल के लोगो की गाड़ी गिरी खाई में गिरी, 6 की मौके पर मौत

देहरादून/टिहरी

टिहरी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटी गाड़ के पास एक बोलेरो गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने सड़क हादसे की सूचना प्रशासन को दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम रेस्क्यू करने के लिए घटना स्थल पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटनाक्रम के अनुसार कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसा आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटी गाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।

वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा तो वे मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी।

वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। इस वाहन के साथ एक और वाहन चल रहा था। उसमें सवार लोगों को सूचना दे दी गई है। अभी शव की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है।

आज सुबह ही ये दो वाहनों में रायवाला से उत्तरकाशी के लिए निकले थे। वाहन में सवार युवा पश्चिम बंगाल के थे और उत्तरकाशी में ट्रैकिंग करने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *