द क्रिएटिव के दस साल पूरे, गढ़वाली फ्यूज़न में लगेगा प्रियंका के डांडिया सांग्स का धमाल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

द क्रिएटिव के दस साल पूरे, गढ़वाली फ्यूज़न में लगेगा प्रियंका के डांडिया सांग्स का धमाल

देहरादून

द क्रिएटिव हब की ओर से इस नवरात्र पर डांडिया धमाल विद प्रियंका मेहर इन एसोसिएशन विद सॉलिटेयर होटल का आयोजन किया जा रहा है। 9अक्टूबर को होने वाले इस डांडिया नाइट कार्यक्रम में पहली बार दून में डांडिया और गढ़वाली सांग्स साथ होंगे।

द क्रिएटिव हब की डायरेक्टर मीतू बंसल ने सोमवार को हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस धमाकेदार इवेंट की डिटेल्स मीडिया कर्मियों के साथ शेयर की।

मीतू ने बताया कि द क्रिएटिव हब डांस एकेडमी अपना 10 वां वर्ष पूरा करने जा रही है। इस मौके को स्थानीय लोगों के लिए और आकर्षक बनाने के लिए डांडिया नाईट में गढ़वाली फ्यूज़न शामिल किया जा रहा है। यानी डांडिया के साथ गढ़वाली गानों का तड़का होगा, जिसमें डांडिया करने वाले गढ़वाली गीतों पर भी डांस करेंगे।

मीतू ने बताया कि इस आयोजन को खास बनाने के लिए आ रही है यहां “गेंदा फूल” का पहाड़ी वर्जन लाने वाली प्रियंका मेहर। गढ़वाली सिंगर प्रियंका जहां अपने फेमस गढ़वाली गाने गाएंगी वहीं वह डांडिया के गीत भी गाएंगी। जिस पर सभी जमकर झूम सकेंगे। वहीं गूंज संस्था की ओर से जरूरतमंदों की सहायता के लिए कलेक्शन सेंटर भी लगाया जाएगा।सॉलिटेयर होटल के ओनर ऋषि बंसल ने बताया कि पहली बार इस आयोजन में सॉलिटेयर होटल सहयोगी है। बताया कि डांडिया नाईट की एंकरिंग सेलिब्रिटी होस्ट नवाब करेंगे। येलो मैरी गोल्ड गिफ्ट स्पांसर रहेगा। इस मौके पर कोरियोग्राफर शिवम लोधी, योगेंद्र कुमार स्टीव फ्रैंक, मीनाक्षी सती और आशा नौटियाल आदि उपस्थित थे।

फ़ूड स्टाल्स भी रहेंगे खास मीतू बंसल ने बताया कि ये पूरा आयोजन इन एसोसिएशन विद होटल सॉलिटेयर है। इसका वेन्यू भी होटल सॉलिटेयर ही रहेगा। वहीं पहली बार फ़ूड स्टाल्स को भी जगह दी जा रही है। इसके लिए कई व्यापारियों के साथ टाइअप किया जा रहा है।

दुर्गा माता की आरती से होगी शुरुआत मीतू बंसल ने बताया कि डांडिया विद गरबा रास-2021 की शुरुआत दुर्गा माता जी की आरती से होगी। जिसमें सबसे पहले ट्रेडिशनल राउंड होगा। इस राउंड में फाइव स्टेप डांडिया होगा। बताया कि आयोजन से पहले डांडिया की फ्री ट्रेनिंग भी हर बार की तरह दी जाएगी। इसके बाद प्रियंका मेहर का डांडिया विद गढ़वाली फ्यूज़न शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.