जंगल में चारा लेने गई महिला पर गुलदार के हमले में हुई मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल, विधायक ने दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

हल्द्वानी

उत्तराखंड में वन्यजीवों हमले की घटनाएं थम नहीं रही हैं। वीरवार कों हल्द्वानी शहर के समीप मुखानी कोतवाली क्षेत्र में गुलदार ने जंगल में चारा लेने गई महिला को अपना निशाना बना लिया। गांव के लोग घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुखानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीपल पोखरा नंबर-2 में गुलदार के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गंगा देवी, पत्नी प्रेम भारती के रूप की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा देवी जंगल में चार महिलाओं के साथ चारा लेनै गई थी, तभी अचानक से गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। घटना से घबराइ महिलाओं ने वापस पहुंचकर लोगों को जानकारी दी।

जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया। लेकिन गुलदार ने महिला को बहुत बुरी तह से घायल किया हुआ था। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। विधायक बंशीधर भगत ने प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव मर्तोलिया को मौके पर भेजा और सुरक्षा के उपायों को लेकर अवलोकन कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *