कर्नाटक की महान जनता ने कांग्रेस को जिताकर भाजपा और मोदी को दिया करारा जबाव.. करन माहरा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कर्नाटक की महान जनता ने कांग्रेस को जिताकर भाजपा और मोदी को दिया करारा जबाव.. करन माहरा

देहरादून

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की शानदार जीत पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी कर कर्नाटक की महान जनता व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी हैं।

इस असवर पर अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से जूलूस के रूप में जाकर घण्टाघर हनुमान मन्दिर मंे प्रसाद चढाया और हनुमान चालिसा का पाठ किया गया तत्पश्चात डॉ. भीमराव अंवेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वाजंलि दी गई। उन्होेंने कर्नाटक की विधानसभा में कांग्रेस की भारी जीत पर बोलते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपनी पूरी ताकत झौंकी दी थी, परन्तु वहां की महान जनता ने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी को करारा जबाव देकर देश की जनता को नये राजनैतिक समीकरण बनने के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में जिस तरह लोकतांत्रिक परम्पराओं और मर्यादाओं की सीमायें लाधंते हुए कर्नाटक की जनता को भर्मित करने का प्रयास किया गया उसमंे कर्नाटक की महान जनता ने कोई रूचि ना लेकर लोकतंत्र की मजबूती के पक्ष मेें मतदान किया है। उसके लिए वहां की जनता को साधुबाद देना चाहता हॅू। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भाजपा के जुमलों से अजीज आ चुकी है और अब इस तरह बहकावे में जनता नही आने वाली है।

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों से भाजपा को करारा झटका लगा है। करन माहरा ने कहा कि कर्नाटक मेें भाजपा के केन्द्रीय नेताओं द्वारा लगातार धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता को हथियाने का प्रयास करना चाहती थी परन्तु कर्नाटक की महान जनता ने’’सर्वधर्म सम्भाव’’ एवं धर्मनिरपेक्षता के सिद्वान्त एवं आदर्श पर चलकर भाजपा को कटारा जबाव दिया है।

करन माहरा ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों को समृद्धि का सपना दिखाया था। इसके विपरीत उन्होनें पिछले 8 सालों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और ध्वस्त होती संस्थाओं का एक भयानक अनुभव दिया है। उन्होनें कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अमीर और अमीर हो रहे हैं और गरीब और गरीब हो रहे हैं। आम लोग असमान छूती मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। किसान और मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। 70 सालों में बनी हमारे देश की परसंपत्तियां भारी नुकसान पर मोदी जी के अरबपति पूंजीपति मित्रों को बेची जा रही है।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसवन्दिर सिंह ने कहा कि आज सामाजिक तौर पर हमें जाति, धर्म, भाषा, खान-पान, वेशभूषा के आधार पर बांटा जा रहा है। हर रोज़ देशवासियों को एक-दूसरे से लड़ाने के लिए नए-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। हमें नहीं बोलना चाहिए कि हाल ही के समाचारों के अनुसार मोदी राज में चीन ने लद्दाख में हमारी जमीन के 2,000 वर्ग किमी. के हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन/प्रशासन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विधायक फुरकान अहमद, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मीडिया प्रभारी पी के अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, दर्शन लाल, अनुपम शमा, गोदावरी थापली, अमरजीत ंिसह, पूरन रावत, मनीष नागपाल, गिरीश पपने, बिरेन्द्र पोखरियाल, मनवेन्द्र सिंह, राजेश चमोली, शीषपाल सिह बिष्ट, महन्त विनय सारस्वत, पछुवादून की अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, अभिषेक तिवाडीं, विकास नेगी, विरेन्द्र पंवार, मनीष वर्मा, नवनीत सती, मुकेश सोनकर, सलीम अंसारी, अर्जुन पासी, आशा मनोरमा डोबरियाल, मोख् फारूख, संजय भारतीय, सलमान, लक्की राणा, शिवम, एस बी थापा, फैजल, छतर ंिसह, सहजाद अंसारी, रामबाबू, संजय उनियाल, अनून पासी, पूनन काण्डारी, निशा खान, मनीष गर्ग,पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवाडी, मोहन काला, जितेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.