दून के विख्यात वीररस के कवि का नाम शहीदों को लेकर लिखी गयी विशिष्ट कविताओं पर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स-2022 में हुआ शामिल

देहरादून

देहरादून के वीर रस के विख्यात कवि जसवीर सिंह “हलधर” का नाम उनके द्वारा लिखित काव्य संकलन “अमर जवान ज्योति ” के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स – 2022 में दर्ज किया गया है।

पुस्तक में राष्ट्र की गरिमा को लेकर शहीदों पर लिखी गयी 70 से भी अधिक कविताएं हैं जिनको विशिष्ठ मानकर जसवीर सिंह “हलधर”का नाम रिकॉर्ड्स बुक में अंकित किया गया है इसमें हलधर को संस्था द्वारा एक स्वर्ण पदक ,प्रमाण पत्र ,परिचय पत्र , एक बेज,दो कार स्टीकर ,और एक विशेष पेन भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *