धारी देवी और नागराज की डोली धार्मिक रीति रिवाज के साथ हुई रवाना, पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर नाचते गाते श्रद्धालुओं का गूंजता रहा जयघोष

देहरादून

रविवार को माँ धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य श्रित सुरेन्द्र प्रसाद सुन्दरियाल की उपस्थिति में मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराज देव डोली थान नेहरू कॉलोनी धर्मपुर देहरादून से 11वीं माँ धारी देवी एवं भगवान नागराज देव डोली शोभा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

धार्मिक सामाजिक संगठन कीर्तन मण्डलीयां उपस्थित रही जिसमें मुख्य रूप से श्री ईष्ट देव सेवा ट्रस्ट एवं माँ धारी देवी शोभा यात्रा के सदस्य गण उपस्थित रहे।

प्रतिवर्ष होने वाली मां धारी देवी एवं भगवान नागराजा देव डोली शोभायात्रा का भक्तजनों की उपस्थिति में श्रृंगार पूजन, हवन किया गया आरती के पश्चात उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के बजंतरी पौड़ी गढ़वाल के प्रसिद्ध दीपक दास द्वारा पंच नाम देवताओ का ढोल सागर द्वारा आव्हान किया गया।

मां भगवती के मंडाण का आयोजन भी किया गया जिससे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति मय मंत्रों भजनों द्वारा माहौल भक्ति मय हो गया।

पूज्य महाराज द्वारा देव ध्वजा दिखाकर अग्रिम पडाव हरावाला शिव मन्दिर के लिए रवाना किया।

देव डोली शोभायात्रा की रवानगी पर मुख्य रूप से पार्षद विवेक कोठारी डिंपी उपस्थित रहे पार्षद कोठारी ने बताया 21 पड़ाव पर देव डोली शोभायात्रा के दर्शन कार्यकम किया जाएगा शोभा यात्रा परिवार के सदस्यों के द्वारा सर्वे भवन्तु सुखीना की कामना को लेकर यह सुंदर आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है।

देव डोलीयों को पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखण की सुख समवृद्धि की कामना को लेकर श्री धाम वृन्दावन के लिए शोभा यात्रा प्रस्थान किया देवडोली शोभा यात्रा का तत्पश्चात देव डोली शोभायात्रा देर श्याम बुल्लावाला पर पहुंची जहां पर क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा देवडोली का स्वागत किया गया तत्पश्चात देवडोली रात्रि विरामं बुल्लावाला में रहा

मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्यश्रित सुन्दरियाल के नेतृत्व मुख्यं अखाड़ों और साधु संतों के साथ 14 जनवरी 2026 को मकरसंक्रांति के शुभ मुहूर्त पर हरिद्वार पर दिव्य स्नान किया जाएगा मां धारी देवी एवं भगवान नागराज की प्रतिष्ठितं देव डोलीयों को साथ नेजा निशान को दिव्य देवस्नान कराया जाएगा।

आचार्य मधु सुदन जुयाल ने अवगत करवाया कि मां धारी देवी नागराज उपासक आचार्यश्रित सुरेन्द्र प्रसादं सुंदरियाल के नेतृत्व में यह 11वीं देव डोली शोभायात्रा का सभी भक्तजन एवं देश प्रदेश में दर्शन पाने हेतु अपनी संस्कृति की झलक पाने हेतु काफी समय से प्रतीक्षा में है

आचार्य मधु सुदन जुयाल ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को देव डोलीया श्री वृन्दावन धाम पर दिव्य स्नान लेगी, देव डोली शोभायात्रा भारत वर्ष के उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यो में भ्रमण कर अपनी उत्तराखंड की देव संस्कृति का प्रचार प्रसार करेगी। सनातन धर्म का जनजागरण का कार्य करेगी मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्यश्रित सुन्दरियाल महाराज देव डोली शोभायात्रा 2026 में सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना को लेकर एवं देव भूमि उत्तराखंड पर दिव्य श्री ईष्ट धाम के निर्माण के लिए समस्त भक्तजनों को प्रेरित करेंगे।

ईष्ट कथा के माध्यम सें उत्तराखंड के सिद्धपीठ, शक्ति पीठों के बाउत्तराखंड की पौराणिक देव संस्कृति की धर्म ध्वजा को विश्व पटल पर स्थापितं करना देव संस्कृति का संरक्षण संवर्धन करना मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर मुकेश रतूड़ी, सुबोध लखेड़ा, देवेश्वरी नयाल, मेघा रानी चंदेल, नंदी काला, वैशाली रावत, अर्चना मुख्य उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *