देहरादून उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन द्वारा 6 फरवरी 2026 से अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रमुख अभियंता कार्यालय पर लगातार धरना दिया जा रहा है किंतु अधिकारियों के हठधर्मिता के कारण कार्मिकों की मांग पर पारस्परिक और स्थानांतरण पर विचार नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण बुधवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने प्रमुख अभियंता द्वारा अपनी हठधर्मिता पर अडिक है जबकि अधिनियम 2017की धारा 18 (3) में स्पष्ट है कि दो कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से एक दुसरे के स्थान पर स्थानांतरण आवेदन करने पर पारस्परिक स्थानांतरण किए जाएंगे अधिनियम 2017 की धारा 18 (5) में भी स्पष्ट किया गया है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि जब तक मिनिस्टीरियल कार्मिको का पारस्परिक स्थानान्तरण नहीं होगा तब तक आंदोलन चरणवार जारी रहेगा तथा प्रमुख अभियंता की हठधर्मिता के कारण कल दिनांक 18 फरवरी को प्रमुख अभियंता कार्यालय से सचिवालय तक रैली निकाली जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा
धरने पर कर्मचारियों को संबोधित करते प्रमुख अभियंता कार्यालय मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के महामंत्री केदार फर्स्वाण ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती है तक आंदोलन जारी रहेगा,फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, प्रांतीय महामंत्री राकेश रावत, जिला मंत्री सुभाष रात्रि, शुभम चौधरी, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट , राकेश रावत, उर्मिला द्विवेदी , आशीष जोशी, आदि ने रैली में भागीदारी की ।
रैली को लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह पुजारी , क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, क्षेत्रीय महांत्री गढ़वाल शिवसिंह राणा , अमित संगुरिणचेत्र अध्यक्ष कुमाऊं, कंचन आर्य क्षेत्रीय महामंत्री कुमाऊं, गणेश रावत, नियमित वर्कचारच कर्मचारी संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेश प्रसाद आदि ने जनपद देहरादून के जिला अध्यक्ष मुकेश धयानी ,ने कहा है कि 18 फरवरी को सचिवालय कूच रैली में में जनपद देहरादून का समस्त फैडरेशन के कर्मचारी भागीदारी करेंगे। सभा को लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि कार्मिक भी अपने पूर्ण मनोयोग एवं लगन के साथ राजकीय कार्यों का सफल सम्पादन करता है और कहा गया की प्रांतीय कार्यकारणी का जो भी निर्णय होगा या आंदोलन आगे चलाना पड़ेगा तो प्रत्येक कर्मचारी आंदोलन में भागीदारी करेगा।
रैली में अनिल रावत, देवीदत्त जोशी, राजेश उनियाल, हरेंद्र कोहली, पंकज पंवार धरम कोरंगा, नवल पंत, रिहान अंसारी, किशन जोशी, मोहन राठौर, हाशिम अंसारी, हयात, हिमेश सनवाल , शिवलाल मिश्रा, महेंद्र बजावल, शैलेन्द्र नेगी, नीरज बडोला, विपिन Vashist , शांति लाल रघुवान, के इन जोशी, विजय चौहान, शिशुपाल कुंवर, हरीश डांगी, सतपाल, गौरी सुंद्रियाल, शैली किमोठी, सुलक्षणा साह, पूनम नेगी, सरोज बड़ौनी, सीधा ध्वनि, बुद्धि नौटियाल, त्रिलोक रावत, सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने भागीदारी की।
अंत में मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दानू रैली में आए और कर्मचारियों से ज्ञापन लेते हुए कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि में अतिशीघ्र मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर आपकी जायज मांगों के निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
