देहरादून
पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 14वी राष्ट्रीय पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 25 से 28 फरवरी 2026 तक मेरठ,उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाना है। प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड राज्य पैरा वॉलीबॉल टीम का चयन ट्रायल के लिए चयन ट्रायल किया जाना है।
चयन ट्रायल का स्थान डिग्री कॉलेज, बैराज (कोशी नदी)
रामनगर, नैनीताल में तय किया गया है। और ट्रायल 18 फरवरी 2026 को 10:30 बजे से किए जायेंगे।
प्रदेश के इच्छुक पैरावॉलीवॉल खिलाड़ी उक्त चयन ट्रायल में प्रतिभाग कर/ट्रायल आधार पर उत्तराखंड राज्य की पैरावॉलीबॉल टीम का हिस्सा बन सकते है। उक्त चयन ट्रायल आयोजन के लिए जिले की पैरालिंपिक एसोसिएशन के जिला सचिव भारत कुमार को अधिकृत किया गया है।