स्पा सेंटर में कार्यरत बाहरी राज्यो की महिलाओं को बिना सत्यापन रखने पर संचालक का चालान कर सेंटर कराया बंद,7 महिलाएं हिरासत में

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को ऑपरेशन प्रहार के तहत अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटल /ढावा/स्पा सेंटरों/ फड/फेरी/अपार्टमेंट आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य रुप से सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में संपूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज दिनांक 5 अप्रैल को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा बाजार में संचालित दो स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में बाहरी राज्यों से आई 7 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई मिली, जिस पर सभी महिलाओं को 172 bnss के अंतर्गत में हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ हेतु कोतवाली में लाया गया, जिनसे बाद पूछताछ उनका 81 पुलिस अधि0 में चालान किया गया तथा बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के धारा 83 पुलिस अधि0 में चालान कर स्पा सेंटरों को बन्द कराया गया।

पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *