हजारों नम आंखों ने दी शहीद मेजर प्रणय को श्रद्धांजली,राजकीय सम्मान के साथ हुई हरिद्वार में अंत्येष्टि

देहरादून/हरिद्वार

शहीद मेजर प्रणय नेगी को सैकड़ों नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। गुरूवार को पार्थिव शरीर उनके देहरादून जिले के भनियावाला स्थित आवास पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। इस दौरान सैकड़ों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर हरिद्वार ले जाया गया। देहरादून जिले के भानियावाला के संगतियावाला गांव निवासी मेजर लेह में हाई एटीट्यूड पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। मेजर के शहीद होने की खबर सुनकर परिवार और क्षेत्र में कोहराम मच गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला सहित हजारी ग्रामीणों ने नम आंखों से शहीद मेजर को श्रद्धांजलि दी।

18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात सुदर्शन नेगी के बेटे मेजर प्रणव नेगी (36 वर्ष) लेह में ड्यूटी पर थे।

मंगलवार सुबह सेना मुख्यालय से मेजर प्रणव के परिजनों को सूचना मिली थी कि स्वास्थ्य खराब होने से वह शहीद हो गए हैं। तबसे उनके घर पहुंच उनके परिजनों को सांत्वना देने वालो का तांता लगा हुआ था। हरिद्वार में जब तक सूरज चांद रहेगा, प्रणय तेरा नाम रहेगा, जैसे गगनभेदी नारों के बीच उनकी अंत्येष्टि की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *