सोशल मीडिया पर शराब पीने का निमंत्रण देने पे चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,नए चौकी प्रभारी को सौंपी ड्यूटी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर कोतवाली की बाजार चौकी में होली पर शराब के सेवन के लिए आमंत्रण देना तीन पुलिसकर्मियों और दो होमगार्ड को भारी पड़ा।

इस मामले का ऑडियो वायरल होने के पश्चात ही चौकी प्रभारी सहित तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जबकि कोतवाली में तेनात दो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को संस्तुति भेज दी गयी है।

एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने निलंबन आदेश जारी कर मामले की जांच सीओ श्रीनगर को सौंपने के उपरांत बताया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोतवाली श्रीनगर की बाजार चौकी में होली के पर्व पर शराब के सेवन के लिए आमंत्रण किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी-कर्मियों की ड्यूटी के प्रति लापरवाही किए जाने पर कार्रवाई कर चौकी प्रभारी अजय कुमार, महिला कांस्टेबल जमुना, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही चौकी में तैनात होमगार्ड संजय सिंह, विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिला होमगार्ड कमांडेंट को कर दी गई है।

एसएसपी ने बताया, मामले की जांच सीओ श्रीनगर को सौंपी गई है,बाजार चौकी में दरोगा विजय सैलानी को नया चौकी प्रभारी बना दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *