त्यागी सभा देहरादून ने किया पारिवारिक मिलन कार्यकम,त्यागी समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया सम्मानित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

त्यागी सभा देहरादून ने किया पारिवारिक मिलन कार्यकम,त्यागी समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया सम्मानित

देहरादून

रविवार को त्यागी सभा देहरादून द्वारा पारिवारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रावत फार्म हाउस बद्रीपुर माजरी माफी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र व दीप प्रज्वलित के साथ की गई। दीप प्रज्वलन त्यागी सभा देहरादून के अध्यक्ष सतीश कुमार त्यागी ने सभी पदाकारियों के ओर सबसे बुजुर्ग रूपचंद त्यागी

द्वारा किया गया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। त्यागी सभा की महिला विंग के अध्यक्ष मंजू त्यागी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना के बाद

कथक नृत्य की प्रस्तुति

शिवांगी त्यागी एवम् रूपीका द्वारा की गई। इसके बाद देवसी ,धानवी त्यागी के द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर पारिवारिक मिलन कार्यक्रम में समा बांध दिया।

इसके बाद तंबोला आदि म्यूजिकल चेयर खेल का भी आयोजन किया गया।

इसके साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र या खेलकूद क्षेत्र या सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगो को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले में देहरादून महानगर की प्रथम महिला पार्षद मूर्ति देवी , शिक्षा के क्षेत्र में रंजनी त्यागी शिवालिक एकेडमी राजा रोड सेलाकुई की प्रधानाध्यापक, अक्षत त्यागी को जिला क्रिकेट अन्डर 16 ,नव त्यागी जम्बू कश्मीर में इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित 100 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया , वंशिका त्यागी एनसीसी में बी प्रमाण पत्र, सार्थक वत्स 99% नंबर कक्षा 12 उत्तराखंड के अंदर प्रथम स्थान प्राप्त किया और भारत के अंदर तृतीय स्थान पर रहे, कुमारी वंशिका त्यागी M-tech वर्जीनिया टेक्निकल विश्वविद्यालय यूएसए अमेरिका, बाकी डॉक्टरी के क्षेत्र में और अन्य प्रोफेशनल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन त्यागी सभा देहरादून के सचिव नीरज कांत त्यागी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पदाधिकारी

उपाध्यक्ष सत्यपाल त्यागी,सह सचिव राम नरेश,कोषाध्यक्ष अमित त्यागी,संरक्षक हरिराज त्यागी,संरक्षक विनोद त्यागी

एवं त्यागी बंधु उपस्थित रहे, डॉ.राधेश्याम त्यागी,प्रवीण त्यागी टीटू, सोमदत्त त्यागी,अनिल त्यागी, अनिल त्यागी माछरा, शिशिर कांत त्यागी नीरज त्यागी, अजय त्यागी, रजनी त्यागी,प्रवेश त्यागी,पूनम त्यागी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *