देहरादून
उत्तराखंड फिल्म, टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (UFTARA) की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में प्रदेश में फिल्म उद्योग, कला, संगीत और तकनीकी क्षेत्र के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें सही दिशा और मंच देने की आवश्यकता है।
नई कार्यकारिणी का मुख्य फोकस रहेगा—
क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना
स्थानीय कलाकारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना
फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना
भी उद्देश्य में शामिल किया गया है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा और उन्हें आधुनिक फिल्म निर्माण प्रक्रियाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि राज्य का मनोरंजन उद्योग और मजबूत हो सके।
संगठन की नई टीम में निम्न पदाधिकारी शामिल किए गए—
अध्यक्ष – प्रदीप भंडारी
उपाध्यक्ष – अमर देव गोदियाल
महासचिव – कांता प्रसाद
कोषाध्यक्ष – प्रमोद बेलवाल
सहसचिव – नंदन सिंह कंडारी
प्रचार सचिव – नागेंद्र प्रसाद
इसके अलावा सदस्य के रूप में गंभीर सिंह जयाडा, चंद्रवीर गायत्री और मुकेश धस्माना को शामिल किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
साथ ही, उत्तराखंड के फिल्म एवं मनोरंजन उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का संकल्प दोहराया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही उत्तराखंड में फिल्म इंडस्ट्री को संगठित और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

