उत्तराखण्ड को मिली एक और ट्रेन वन्दे भारत,26 मार्च से होगी दून स्टेशन से लखनऊ रवाना,समय सारिणी तय

देहरादून/दिल्ली

उत्तराखंड को एक और वंदें भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून-दिल्ली के बाद अब यह ट्रेन दोनों प्रदेशों की राजधानी को जोड़ने का काम भी करेगी।

बताते चले कि दोनों राज्यों की राजधानी लखनऊ और देहरादून को भी प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना पहचाना जाता है। जिसको देखते हुए विगत 12 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम द्वारा लखनऊ से देहरादून तक वन्दे भारत ट्रेन को ही हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था। शुभारम्भ के बाद ट्रेन की समय सारिणी तय होनी थी, जिससे दोनों प्रदेशों की राजधानियों के बीच ट्रेन संचालन सुचारु हो सके।

मुरादाबाद मंडल द्वारा वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी तय करने के बाद इसका संचालन भी शुरू होने जा रहा है।

होली के तुरंत बाद ही 26 मार्च से देहरादून और लखनऊ के बीच वन्दे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू होने जा रही है।

मुरादाबाद मंडल द्वारा तय की गई समय सारिणी के अनुसार

वन्दे भारत का संचालन हफ्ते में 6 दिन होगा। बता दें कि यह ट्रेन एक सोमवार को छोड़कर पूरे हफ्ते अपने निर्धारित समय पर लखनऊ और देहरादून से प्रस्थान करेगी।

लखनऊ से वन्दे भारत ट्रेन सुबह 5:15 पर प्रस्थान करेगी और दोपहर 1:15 पर देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से वन्दे भारत एक्सप्रेस उसी दोपहर 2:25 से प्रस्थान करेगी और रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

हफ्ते में केवल 6 दिन यानी सोमवार को छोड़कर यह वन्दे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए पहचानी जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन्दे भारत ट्रेन के किराए की बात करें तो चेयर कार का किराया 1480 रूपए है वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2715 रूपए तय किया गया है।

देहरादून से लखनऊ तक 590 किलोमीटर की यात्रा 8 घंटे में पूरी करेगी। देहरादून से लेकर लखनऊ तक वन्दे भारत एक्सप्रेस केवल चार स्टेशनों पर रुकेगी – हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और आलमनगर, और तब लखनऊ पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *