उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से की मुलाकात   – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से की मुलाकात  

देहरादून

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक रमेश बिंजोला के नेतृत्व में महाप्रबंधक मुख्यालय एवं सचिव प्रशासन जल भवन नेहरू कॉलोनी देहरादून से वार्ता की गई।

वार्ता में पदोन्नति से वंचित संवर्ग हेड फिटर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आदि पदों में शासनादेश के अनुसार शिथिलता का लाभ प्रदान करते हुए शीघ्र पदोन्नति की मांग की गई। साथ ही आयुष्मान कार्ड, समूह घ से ग में कर्मचारियों की पदोन्नति करने एवं कर्मचारियों की सेवा नियमावली के संबंध में वार्ता की गई। वार्ता के दौरान महाप्रबंधक मुख्यालय एवं सचिव प्रशासन द्वारा इन सभी बिंदुओं पर 15 दिन में कार्यवाही करने हेतु आश्वासन दिया गया।

वार्ता में संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्याम सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह रावत, संदीप मल्होत्रा,ओम प्रकाश कनोजिया, विशंभर सिंह, लाल सिंह रौतेला, धूम सिंह सोलंकी, सुभाष सलहोत्रा,संजय कुमार, धन सिंह चौहान, चतर सिंह चौहान, डीपी बद्री एवं अमजद खान आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published.