उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने भाजपा का अनोखे तरीके से किया विरोध प्रदर्शन ,भाजपा कार्यालय का गौमूत्र व गोबर से किया प्रतीकात्मक शुद्धिकरण – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने भाजपा का अनोखे तरीके से किया विरोध प्रदर्शन ,भाजपा कार्यालय का गौमूत्र व गोबर से किया प्रतीकात्मक शुद्धिकरण

देहरादून

बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस ने यहां बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने को रैली के रूप में हरिद्वार रोड से शुरू किया और भाजपा कार्यालयके पास लगे पुलिस के बेरीकेंड पर रोक लिए गए। वहीं से कांग्रेस कार्यकत्रियों ने महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में गौमूत्र व गोबर से भाजपा कार्यालय का प्रतीकात्मक रूप से शुद्धिकरण कर गिरफ्तारी दी।

इस अवसर पर रौतेला ने कहा कि आज भाजपा कार्यालय का गौमूत्र और गोबर से शुद्धिकरण करना हमारी मजबूरी थी पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर हमको रोका गया हैं। जबकि NARI 2025 रिपोर्ट देहरादून को देश के सबसे असुरक्षित शहरों में गिनाती है और NCRB के आँकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार हर साल बढ़ रहे हैं, तो सवाल उठाना ही होगा।

दिन में 70% महिलाएँ खुद को सुरक्षित मानती हैं लेकिन रात में यह भरोसा केवल 44% रह जाता है। 50% महिलाएँ सार्वजनिक परिवहन में उत्पीड़न झेल चुकी हैं और केवल 25% को ही पुलिस पर भरोसा है।

2022 में 4,337 मामले दर्ज हुए, जिनमें 867 बलात्कार और 637 बच्चों के खिलाफ यौन अपराध थे। भाजपा सरकार आँकड़े छिपाकर पीठ थपथपा रही है, जबकि महिलाएँ त्रस्त हैं। हमारा यह प्रतीकात्मक शुद्धिकरण भाजपा सरकार और प्रशासन को जगाने का प्रयास है।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति असंवैदनशील है आये दिन महिला उत्पीड़न में भाजपा के मंत्री, विधायक, कार्यकर्त्ता और कई वीआईपी शामिल होने कि सूचना मिल रही है।

वहीं प्रदर्शन में पूर्व विधायक रंजीत रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला और कहा कि पूरे प्रदेश में जितने भी महिला उत्पीड़न के मामले हो रहे है उन सभी मामलो में भाजपा के मंत्री, विधायक कार्यकर्त्ता लिप्त है।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न, बलात्कार कि घटनाये नित दिन आ रही है, भाजपा का बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ के नारे कि पोल खुल गई है भाजपा सरकार में महिलाएं त्रस्त और भाजपाई मस्त है।

इस अवसर पर, वरिष्ठ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नजमा खान , वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत बंटू, पार्षद रॉबिन त्यागी, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, इशिता सेडा, डीएवी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, पायल बहल आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.